यांत्रिक विभाग का संगठन चार्ट
यांत्रिक विभाग
यांत्रिक विभाग में विभागास्तर और जे.ए.ग्रेड के पद निम्नलिखित रूप से क्रियाशील हैं ।
मुख्य यांत्रिक अभियन्ता
मुख्य यांत्रिक अभियन्ता यांत्रिक इंजीनियरिंग, विद्युत इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और सुरक्षा विभाग के ओवरऑल प्रमुख अधिकारी हैं और इन विभागों के क्रियाकलापों को नियन्त्रित करते हैं । कारखाना अधिनियम 1948 के अनुसार मुख्य यांत्रिक अभियन्ता डी.एम.डब्ल्यू. कारखाना के ऑक्यूपायर हैं ।
मुख्य कारखाना अभियन्ता/उत्पादन, मुख्य कारखाना अभियन्ता/पुनर्निर्माण, मुख्य योजना अभियन्ता, उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/सिविल, उप मुख्य विद्युत अभियन्ता और सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद अपने कार्य के सम्बन्ध में मुख्य यांत्रिक अभियन्ता को रिपोर्ट करते हैं।
मुख्य योजना अभियन्ता
मुख्य योजना अभियन्ता उत्पादन कन्ट्रोल कार्यालय (पी.सी.ओ.) डिजा़ईन कार्यालय, इन्सेंटिव सैल, आई.एस.ओ. सैल, निर्यात सैल, ग्राहक सम्पर्क अनुभाग, सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप और सामग्री योजना अनुभाग-। तथा ।।, तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र और यांत्रिक कार्यालय के ओवरऑल इंचार्ज हैं । वह इन कार्यालयों के क्रियाकलापों के लिए उत्तरदायी हैं। उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/योजना और उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/डिजाईन के अधिकारी इनको रिपोर्ट करते हैं । मुख्य योजना अभियन्ता सूचना अधिकार अधिनियम - 2005 के अर्न्तगत एपीलेन्ट ऑथोरिटी भी नियुक्त किए गए हैं ।
मुख्य कारखाना अभियन्ता/उत्पादन
वह डी.एम.डब्ल्यू. की फेज-। शॉपों जैसे कि कार्बन ब्रश शॉप, लाईट मशीन शॉप, हीट ट्रीटमेंन्ट शॉप, ट्रैक्शन मशीन शॉप, सिलिन्डर लाईनर शॉप, हैवी मशीन शॉप, विद्युत और यान्त्रिक मिल राइट’ शॉपों और कैमिकल लेबौटरी के ओवरऑल इंचार्ज हैं। वह इन शॉपों की क्रियाकलापों के लिये उत्तरदायी हैं। उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/आर.एम., उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/एम, उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/प्लांट फेज-।. और उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/प्लांट अपने कार्यों के सम्बन्ध में मुख्य कारखाना अभियन्ता/उत्पादन को रिपोर्ट करते हैं।
मुख्य कारखाना अभियन्ता/पुनर्निर्माण
वह डी.एम.डब्ल्यू. की फेज-।। शॉपों जैसे कि, लोको पुनर्निर्माण शॉप, पावर पैक शॉप, बोगी शॉप, एयर ब्रेक शॉप, ट्रांसमिशन शॉप और सुपर स्ट्रक्चर शॉप के ओवरऑल इंचार्ज हैं। उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/प्लांट (फेज-।।)और उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/आर. अपने कार्य के सम्बन्ध में उनको रिर्पोट करते हैं।
वह मुख्य सतर्कता अधिकारी के कार्य को भी देखते हैं और इस कार्य में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी उनको सहयोग करते हैं ।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/डिज़ाईन
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/डिजा़ईन यांत्रिक कार्यालय, डिजा़ईन कार्यालय, निर्यात सैल और सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप के इंचार्ज हैं । कारखाना प्रबन्धक/डिजा़ईन और कारखाना प्रबन्धक/योजना अपने कार्य के सम्बन्ध में उनको रिर्पोट करते हैं।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/आर
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/आर बोगी शॉप और पावर पैक शॉप के इंचार्ज हैं । वह इन शॉपों के क्रियाकलापों के लिए उत्तरदायी हैं ।
कारखाना प्रबन्धक/पी.पी.एस., सहायक कारखाना प्रबन्धक/पी.पी.एस. और सहायक कारखाना प्रबन्धक/बोगी शॉप उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/आर के अधीन हैं और अपने-अपने स्तर पर उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/आर को अपने कार्य के सम्बन्ध में रिर्पोट करते हैं ।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/योजना तथा एम.आर.
वह सामग्री योजना अनुभाग-I, उत्पादन कंट्रोल कार्यालय, इन्सेंटिव सैल, आई.एस.ओ. सैल, ग्राहक सम्पर्क अनुभाग और तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र के इंचार्ज हैं । वह इन कार्यालयों की गतिविधियों के लिए उत्तरदायी हैं । कारखाना प्रबन्धक/पी.एण्ड.डी. और कारखाना प्रबन्धक/आई.एस.ओ. उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/योजना को रिपोर्ट करते हैं ।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/एम.
वह डी.एम.डब्ल्यू. की शॉपों जैसे कि कार्बन ब्रश शॉप, हीट ट्रीटमेन्ट शॉप, टूल रूम और लाईट मशीन शॉप के इंचार्ज हैं । उनके अधीन कारखाना प्रबन्धक/एम, कारखाना प्रबन्धक/एल.एम.एस. और सहायक कारखाना प्रबन्धक/एल.एम.एस कार्यरत हैं।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/आर.एम.
वह डी.एम.डब्ल्यू. की शॉपों जैसे कि सिलिण्डर लाइनर शॉप, हैवी मशीन शॉप और कैमिकल लेबौटरी के इंचार्ज हैं। वह इन शॉपों की गतिविधियों के लिए उत्तरदायी हैं । सहायक कारखाना प्रबन्धक/एच.एम.एस. और सी.एम.टी. (कैमिस्ट और मेटार्ल्जिस्ट) इनको अपने कार्य के सम्बन्ध में रिपोर्ट करते हैं ।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/प्लांट
वह विद्युत और यान्त्रिक मिलराइट शॉपों और सेन्ट्रल ट्रांसपोर्ट शॉप के इंचार्ज हैं । वह डी.एम.डब्ल्यू. की फेज-I और फेज-II शॉपों की प्लांट और मशीनरी के रख-रखाव के लिए उत्तरदायी हैं । कारखाना प्रबन्धक/एम.एण्ड पी., सहायक कारखाना प्रबन्धक/प्लांट-I, सहायक कारखाना प्रबन्धक/ प्लांट-II और सहायक कारखाना प्रबन्धक/इलैक्ट्रोनिक उनके अधीन हैं और अपने–अपने कार्यों के लिए उनको रिपोर्ट करते हैं।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/प्लांट फेज़-।।
वह लोको रिबिल्डिंग शॉप, सुपर स्ट्रैक्चर शॉप, एयर ब्रेक शॉप और ट्रांसमिशन रिपेयर शॉप के इंचार्ज हैं । वह इन शॉपों के क्रियाकलापों के लिए उत्तरदायी हैं। उनके कार्य में कारखाना प्रबन्धक/एल.आर., सहायक कारखाना प्रबन्धक/आधुनिकीकरण और सहायक कारखाना प्रबन्धक/टी.आर.एस. सहयोग करते हैं ।
उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता/ प्लांट फेज़-।
वह ट्रैक्शन मशीन शॉप और कुडंली शॉप के इंचार्ज हैं और इन शॉपों की गतिविधियों के लिए उत्तरदायी हैं । कारखाना प्रबन्धक/टी एम एस उनको रिर्पोट करते हैं ।
डी.एम.डब्ल्यू.की फेज-I और फेज-II के अन्तर्गत विभिन्न शॉपों का ब्यौरा इस प्रकार है :-
निर्माण शॉपें/सुविधाएं
· लाईट मशीन शॉप
रेल इंजन के अनुरक्षण हेतु डी.एम.डब्ल्यू. तथा क्षेत्रीय रेलों को लगभग 240 प्रकार के स्पेयर्स, जैसे कि कैम शाफट्स, कैम और स्पलिट गियर, बुल गियर, वाल्व गियर कलपुर्जे, इक्विलाइज़र बीम, एक्सिल, आर्मेचर शाफट्स और गैस इनलेट केसिंग इत्यादि पुर्जों की आवश्यकता होती है जिन्हें लाईट मशीन शॉप में बनाया जाता है ।
भारतीय रेलों में डी.एम.डब्ल्यू./पटियाला एक ऐसी पहली उत्पादन ईकाई थी जिसने एन.सी.-सी.एन.सी. मशीनों को बड़े पैमाने पर अपनाया ।
तैयार किये गये कलपुर्जों का एकदृश्य
· हैवी मशीन शॉप
इस शॉप में डीज़ल इंजन के इंजन ब्लाकों तथा ट्रैक्शन मोटर मेग्नेट फ्रेमों का पुनर्निर्माण किया जाता है और इन्हें लगभग नई अवस्था के समतुल्य बना दिया जाता है । इंजन ब्लाकों की प्रिसिज़न मशीनिंग, सी.एन.सी. हॉरिजेंटल बोरिंग एवं मिलिंग मशीन जो कि पामा इटली मेक की है, पर की जाती है ।
इंजन ब्लॉक का कॉलिमीटर से निरीक्षण करने का एक दृश्य
· ट्रैक्शन मशीन शॉप
इस शॉप में ट्रैक्शन मोटरों, ट्रैक्शन जनरेटरों तथा आल्टरनेटरों की अनेक किस्मों की रिवाइंडिंग/पुनर्निर्माण किया जाता है । प्रोसीको क्लीनिंग तथा वैक्यूम ड्राइंग प्लांट, शाफ्ट लगाने तथा निकालने हेतु 500 टन हाइड्रोलिक प्रेस, ग्लास बीड़ ब्लास्टिंग मशीन, वैक्यूम इम्प्रग्नेशन प्लांट, एच वाई टी लेथ, डायनेमिक बैलेन्सिंग मशीन इत्यादि की सुविधाएं इस शॉप मे उपलब्ध हैं।
ट्रैक्शन मशीन शॉप का एक दृश्य
· सिलिंडर लाइनर शॉप
डी.एम.डब्ल्यू. एलको लोकोमोटिव के लिए नये और पुराने सिलिडंर लाइनर की हार्ड क्रोमप्लेटिंग करता है जिनकी घरेलू तथा क्षेत्रीय रेलों के उपयोग के लिए पूर्ति की जाती है । सिलण्डर लाइनर की विश्वसनीयता में सुधार लाने हेतु डी.एम.डब्ल्यू. ने सिलिडंर लाइनर की ओपन ग्रेनटाईप क्रोमप्लेटिंग शुरु कर दी है ।
क्रोमप्लेटिंग प्लांट का एकदृश्य
· हीट ट्रीटमेंट शॉप
तैयार किये गये पुर्जों में अधिकतम गुण विकसित करने के लिए हीट ट्रीटमेंट शॉप में अपेक्षित हीट ट्रीटमेंट अर्थात इंडक्शन हार्डनिंग और केस कार्बुराइजिंग इत्यादि की जाती है ।
टेम्परिंग फर्नेस का एक दृश्य
· कार्बन ब्रश शॉप
कार्बन ब्रश शॉप ट्रैक्शन जनरेटरों, ट्रैक्शन मोटरों तथा इलैक्ट्रिकल मशीनों के लिए 14 किस्म के कार्बन ब्रशों का निर्माण करती है । आई.सी.एफ. कोचों के पंखों के लिए सी.बी.-48 कार्बन ब्रश भी विकसित किया गया है ।
कार्बन ब्रशों का एक दृश्य
लोकोमोटिव पुनर्निर्माण शॉपें
· पावर पैक शॉप
यहां आने वाले सभी रेल इंजनों के पावर पैक्स को पावर पैक शॉप में पुनर्निर्माण के लिए भेज दिया जाता है ।
इस शॉप में क्षेत्रीय रेलों को आपूर्ति के लिए सब-असैंबलियां जैसे कि पावर असैम्बली, वाइब्रेशन डेंपर, सिलिण्डर हैड, ल्यूव ऑयल और वाटर पम्प भी असैम्बल किये जाते हैं ।
पावर पैक असैम्बली का एक दृश्य
· लोकोमोटिव पुनर्निर्माण शॉप
रेलइंजन पुनर्निर्माण सुविधाओं में रेल इंजन के अंडर फ्रेम सहित उसे पूरी तरह से खोलना, मरम्मत करना और पुन: असैम्बल करना शामिल हैं। अंडरफ्रेम और चैसिस की मरम्मत के दौरान डाउनहैंड वेल्डिगं सुनिश्च्ति करने के लिए एक मैनीपुलेटरविकसित किया गया है ।
पुनर्निर्माण के दौरान लोकोमोटिव सब-असैम्बलियों को लगभग एक नई अवस्था में परिवर्तित कर दिया जाता है । लोकोमोटिव को तकनीकी रुप से उन्नत किया जाता है और कम अनुरक्षण आवश्यकताओं के साथ-साथ इसे अधिक फ्यूल-एफिशेंट बनाया जाता है । सेवाकाल में अधिक विश्वसनीयता के लिए पुनर्निर्मित लोको को पूरी तरह से सम्पन्न टैस्ट सुविधा में सिम्युलेटिड फुल लोड अवस्था के तहत एक सख्त टैस्ट शैड्यूल में से गुजारा जाता है ।
एयर ब्रेक और पेन्ट शॉप, लोको पुनर्निर्माण के लिए सहायक शॉपें हैं । लोको के पुनर्निर्माण के दौरान नई पावर और कंट्रोल केबल डाली जाती हैं ।
|
|
|
पुनर्निर्माण के दौरान रेलइंजन का एक दृश्य
|
लोको असैम्बली का एक दृश्य
|
· बोगी शॉप
लोकोमोटिव बोगियों को नये व्हील सैट, सस्पेंशन बियरिंग और पुनर्निर्मित ट्रैक्शन मोटरों के साथ पुनर्निर्मित किया जाता है । सभी पुनर्निर्मित की गई बोगियां उच्च गति संचालन हेतु सक्षम होती हैं।
पुनर्निर्मित बोगी का एक दृश्य
· मोटरयुक्त व्हील सैट
डी.एम.डब्ल्यू. की बोगी शॉप क्षेत्रीय रेलों को डब्ल्यू.डी.एम.3ए/डब्ल्यू.डी.एम.3डी और डब्ल्यू. डी. जी. 3ए के मोटरयुक्त व्हील सैट की पूर्ति भी कर रही है । इससे रेलों को ट्रिप शैड्यूल में 30 दिन तक वृद्वि करने में मदद मिलेगी । बोगी शॉप प्रतिवर्ष क्षेत्रीय रेलों को 350 मोटरयुक्त व्हील सैट की आपूर्ति करने में सक्षम है।
मोटरयुक्त व्हील सैट का एक दृश्य
सहायक शॉपें
डी.एम.डब्ल्यू. की विभिन्न गतिविधियां प्लाटं मेंटनेंस शॉप, टूल रूम, मेन रिसिविंग स्टेशन और दूसरी सहायक शॉपों के कुशल कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की सहायता से चलाई जाती हैं ।
· इलैक्ट्रॉनिक लैब
यह एक पूरी तरह से सम्पन्न लैब है जो कि अत्याधुनिक सी.एन.सी. मशीनों और कलपुर्जों/सब-असैबंलियों के स्तर पर आने वाली खराबी जिसमें पी.सी.बी., सर्बो ड्राइव्स, माइक्रोप्रासेसर पर आधारित कंट्रोलर और इलैक्ट्रॉनिक यूनिट शामिल हैं, की अनुरक्षण आवश्यकता से निपटती है । यह लैब पी.सी.बी. की मरम्मत करने में क्षेत्रीय रेलों की मदद भी करती है । वित्त वर्ष 2010-11 में इस लैब ने 257 पी.सी.बी. की मरम्मत की है जिससे 89.65 लाख रूपये की बचत हुई है ।
इलैक्ट्रॉनिक लैब का एक दृश्य
इलैक्ट्रॉनिक लैब को रैनोवेट और अपग्रेड करने की योजना है जिसके लिए 2.57 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकतम उपस्करों को खरीदा जा रहा है और इस तरह रैनोवेटिड लैब सी.एन.सी. मशीनों के 2 और 3 लेयर वाले कन्ट्रोल कार्ड का भी रिवर्ज़ इंजीनियरिंग द्वारा डॉयग्नाज़ करने में समर्थ हो जायेगी।